BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 16 जून 2025 04:17 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भाजपा-कांग्रेस की गुप्त सांठगांठ : अनुराग ढांडा
  2. ‘दुनिया को अपना गुलाम बनाना चाहता है अमेरिका’, इजरायल-ईरान तनाव पर बोले शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद
  3. महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी : तेजस्वी यादव
  4. संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने नहीं किया विचार, प्रियंका गांधी बोलीं- यह शर्मनाक और निराशाजनक
  5. सरकार ने एयर इंडिया के एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति की गठित
  6. भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरे की दखलंदाजी नहीं होगी : रविशंकर प्रसाद
  7. ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- ‘अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी’
  8. ऐतिहासिक है 15 जून 1947 का दिन, इसी दिन कांग्रेस ने दी थी देश के बंटवारे को मंजूरी
  9. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  10. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  11. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  12. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  13. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  14. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  15. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जून 2025, 6:17 PM IST
पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक जमीनी नेता हैं, कोयला और खनन क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।“

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, विकसित भारत के लिए आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान तिरुपति बाला जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना है।“

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।“

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, प्रगति व जनसेवा के सभी संकल्प सिद्ध हों।“

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।“

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *