BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 05:17 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 5:30 AM IST
पुणे बस दुष्कर्म मामला:  आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पुणे। पुणे पुलिस ने पुणे बस दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी दत्तात्रेय गाडे के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

आरोपी पिछले 48 घंटों से फरार है, और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया है।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पुणे के स्वर्गेट बस स्टैंड पर हुई, जहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के अंदर 26 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता अपने घर सतारा जाने के लिए बस स्टैंड पर आई थी, तभी आरोपी जो वहां घूम रहा था, उसने बहाने से महिला को अपने पास बुलाया।

पुलिस के अनुसार, गाडे ने महिला को धोखा देते हुए उसे दूसरी बस में बैठा दिया और कहा कि यह बस उसके गंतव्य की तरफ जा रही है। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास करके बस में चढ़ गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और बस के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मौके से भाग गया।

पीड़िता किसी तरह दूसरी बस पकड़कर अपने घर पहुंची, जहां उसने अपनी दोस्त को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुणे के पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने पुष्टि की कि गाडे का आपराधिक इतिहास रहा है और पुणे ग्रामीण पुलिस ने पहले भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस बीच, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्वर्गेट बस स्टैंड के स्टेशन मास्टर और डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस स्टैंड पर सुरक्षा गार्डों को बदल दिया है और उन्हें सात दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम ने एक बयान में कहा कि ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, सरनाईक ने महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसी को निलंबित किया जा सकता है।

इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा की है और अधिकारियों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने का दबाव बढ़ गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *