BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:16 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पूरे उत्तर भारत में बि‍छी कोहरे की चादर, आम जनजीवन प्रभावित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 11:20 AM IST
पूरे उत्तर भारत में बि‍छी कोहरे की चादर, आम जनजीवन प्रभावित
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज कोहरे की चादर बिछी नजर आई। शुक्रवार को लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कड़ाके की सर्दी में कोहरे की दोहरी मार ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। वहीं उत्तर प्रदेश की नगरी वाराणसी में भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। वाराणसी में ठंड का सितम अभी भी जारी है। यहां गंगा और वरुणा नदी किनारे जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। इस बीच घाट पर पर्यटकों का जमावड़ा नजर आया।

वाराणसी में एक पर्यटक ने बीएनटी न्यूज़ से बताया, ”आम दिनों के मुकाबले आज कोहरा रोज के मुकाबले ज्यादा है। हम घाटों पर ठंड का आनंद लेने आए हैं। कोहरे में घाट और भी खूबसूरत लग रहा है।”

वहीं एक अन्य पर्यटक ने बताया कि और दिनों के मुकाबले आज सर्दी ज्यादा है। जिस तरह से बनारस में कोहरा दिखाई दे रहा है, लगता है कि यह दोपहर 12 बजे तक ऐसा ही रहने वाला है। हम घाटों पर ठंड का आनंद ले रहे हैं।

वही, जौनपुर की अगर बात करें तो यह शहर भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखाई दिया। यहां घने कोहरे के कारण खेत खलिहान व सड़कें धुंधली नजर आईं। पिछले दो दिनों से यहां के लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, मगर आज मौसम ने जिस तरह से करवट ली है, लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। सुबह साढ़े 7 बजे भी यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज पंजाब के अमृतसर में सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला। अमृतसर शहर में भी घना कोहरा छाया रहा। यहां कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित नजर आया।

आज हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में घने कोहरे की छाई सफेद चादर दिखाई दी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम नजर आई। लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *