BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 11:06 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
  2. एप्पल के सीईओ को ट्रंप की खुली चेतावनी, ‘अमेरिका में आईफोन नहीं बनाने पर लगेगा 25 प्रतिशत टैक्स’
  3. पहलगाम, पुंछ का दौरा करने वाले राहुल गांधी एकमात्र राष्ट्रीय नेता : पवन खेड़ा
  4. सीएम रेखा गुप्ता ने नीति आयोग के समक्ष दिल्ली को विकसित बनाने का रोडमेप प्रस्तुत किया
  5. नीति आयोग की बैठक में झारखंड के सीएम सोरेन ने खनन कंपनियों के पास 1 लाख 40 हजार करोड़ के बकाए का मुद्दा उठाया
  6. सुरकुट पर्वत पर है 51 शक्ति पीठों में पहला शक्तिपीठ, जहां गिरा था माता सती का सिर, देवराज इंद्र ने की थी तपस्या
  7. सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया
  8. आतंकियों का कोई मजहब नहीं, आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई हो : इंद्रेश कुमार
  9. राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
  10. जयशंकर ने जर्मनी में कहा, ‘भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा’, संदीप दीक्षित बोले ‘हम समर्थन करते हैं’
  11. जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : पीएम मोदी
  12. पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
  13. राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं, वो सीखने की भी कोशिश नहीं करते : चंद्रशेखर बावनकुले
  14. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  15. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अस्थियों के विसर्जन में नहीं पहुंचे गांधी परिवार और कांग्रेस नेता, भाजपा ने लगाया आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2024, 8:22 PM IST
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अस्थियों के विसर्जन में नहीं पहुंचे गांधी परिवार और कांग्रेस नेता, भाजपा ने लगाया आरोप
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सिख रीति-रिवाजों के साथ मजनू का टीला गुरुद्वारे के पास यमुना नदी में विसर्जित कर दी गई।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से अस्थि विसर्जन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे।”

वहीं, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”यह देखकर बहुत दुख हुआ कि डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां विसर्जित किए जाने के समय कांग्रेस या गांधी परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। मीडिया का ध्यान खींचने और राजनीति करने के लिए कांग्रेस मौजूद थी, लेकिन जब उन्हें सम्मान देने की बात आई तो वे नदारद हो गए। वाकई शर्मनाक है।”

बता दें कि 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की आयु में दिल्ली के एम्स में हो गया था। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था।

इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित न करके उनका अपमान करने का आरोप लगाया था।

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम चिट्ठी लिखकर पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार वहीं कराने का निवेदन किया था, जहां पर उनका स्मारक बने। लेकिन गृह मंत्रालय ने इसका जवाब दिया कि दिवंगत प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट को चुना गया है, उनका स्मारक दिल्ली में बनेगा। इस प्रक्रिया में समय लगेगा और उचित जगह तलाशने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *