BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:06 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2025, 9:01 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू
Read Time:4 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में एक स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्मारक के लिए कई स्थानों का सुझाव दिया गया है और डॉ. सिंह के परिवार को इनमें से चुनने के लिए विकल्प दिए गए हैं।

सूत्रों ने बीएनटी न्यूज़ को बताया कि स्थान पर अंतिम निर्णय से निर्माण प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन काम शुरू होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

स्मारक के लिए प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक ट्रस्ट का गठन है। वर्तमान नीति के तहत, ऐसे स्मारकों के लिए भूमि केवल ट्रस्ट को आवंटित की जा सकती है, व्यक्तियों या अन्य संस्थाओं को नहीं। यह ट्रस्ट भूमि आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एक बार ट्रस्ट बन जाने के बाद यह औपचारिक रूप से स्मारक के लिए भूमि का अनुरोध करेगा और आवंटन के बाद स्मारक का निर्माण शुरू करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सूत्र बताते हैं कि सरकार डॉ. सिंह के स्मारक के लिए एक से डेढ़ एकड़ जमीन आवंटित करने पर विचार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, साइट के लिए संभावित स्थानों में राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल और किसान घाट के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, जो देश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक स्थान हैं। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी इन स्थानों की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए राजघाट के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

इन प्रसिद्ध स्थलों के अलावा, नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं जैसे जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधि के पास एक स्थान का चयन करने की भी संभावना है। इससे डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के समाधि स्थलों के करीब हो सकता है, जिससे इस स्थल का ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाएगा।

हालांकि विचार-विमर्श अब भी जारी है, लेकिन ट्रस्ट के गठन और स्मारक के स्थान के अंतिम चयन के बाद जल्द ही एक ऐसे स्मारक का निर्माण किया जाएगा जो भारत के एक राजनेता और नेता के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत को सम्मान देगा।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि सरकार ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का फैसला किया है और इस बारे में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित कर दिया गया है। सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के प्रधानमंत्रियों में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह का गत 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्हें आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *