BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:43 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2025, 11:51 PM IST
पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताया। पोप फ्रांसिस का निधन सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित निवास स्थान पर हुआ। वह 88 वर्ष के थे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पोप फ्रांसिस के निधन से पूरा विश्व दुखी है। वह अंतर-धार्मिक समझ और सहभागिता के लगातार समर्थक थे। वे वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए भी एक अत्यंत प्रभावशाली शक्ति थे, जिन्होंने सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने, आर्थिक असमानताओं को कम करने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों जैसे मुद्दों का सक्रिय रूप से समर्थन किया।”

उन्होंने आगे लिखा, ”वह सचमुच एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे, जिन्होंने अपने पीछे एक बहुत ही मूल्यवान विरासत छोड़ी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं विशेष रूप से हमारे देश और विश्व के विभिन्न भागों में रहने वाले हमारे ईसाई भाइयों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज, परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दुख हुआ। वे दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ खड़े रहे, असमानता के खिलाफ निडरता से बोले और प्रेम और मानवता के अपने संदेश से विभिन्न धर्मों के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मेरी संवेदनाएं भारत और विश्व भर के कैथोलिक समुदाय के साथ हैं।”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, ”धर्म गुरु पावन पोप फ्रांसिस का निधन पूरे विश्व के लिए एक क्षति है। वह सचमुच प्रेम और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। वह सत्य के पक्ष में खड़े रहे, उन्होंने अन्याय के खिलाफ निडरता से आवाज उठाई और सच्चे विश्वास के साथ गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की देखभाल की। वह विश्व भर में उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे, जो एक अधिक शांतिपूर्ण और दयालु विश्व की आशा और प्रयास करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *