BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 02:17 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

पोरबंदर हवाईअड्डे पर हेलीकॉप्टर क्रैश, राहत अभियान जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:06 PM IST
पोरबंदर हवाईअड्डे पर हेलीकॉप्टर क्रैश, राहत अभियान जारी
Read Time:2 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

पोरबंदर। पोरबंदर हवाईअड्डे पर रविवार को बड़े हादसे में कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। हादसे के बाद पुलिस और राहत कार्यों में जुटी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के पीछे क्या कारण है। अभी इस बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी। घटना स्थल पर दमकल विभाग और मेडिकल की टीम मौजूद है।

बता दें कि गत वर्ष 4 नवंबर 2024 को भी भारतीय वायुसेना का एक मिग विमान क्रैश हो गया था। यह विमान दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई थी। दुर्घटना के दौरान पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर आ गया था। दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए थे। गत वर्ष मिग-29 एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का यह दूसरा मामला था।

इससे पहले उसी वर्ष सितंबर में रूटीन फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस तकनीकी खराबी के बाद विमान क्रैश हो गया था। 2 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *