BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 07:32 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  2. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  3. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  4. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  5. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  6. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  7. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  8. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  9. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  10. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  11. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  12. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  13. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  14. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  15. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर

प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 4:16 PM IST
प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी द्वारा शुक्रवार (11 अप्रैल) को एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में खाली पड़ी कुर्सियों पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उनकी रैली देखी। उनकी रैली में केवल 10-15 हजार लोग आए थे। वह बिहार में बदलाव रैली नहीं कर रहे हैं, वह ‘पैसा किशोर’ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रैली में लोगों की संख्या जब इतनी कम होती है, तो जाहिर सी बात है कि इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। प्रशांत किशोर भी डिप्रेशन में चले गए हैं और जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाए, उससे चुनौती की क्या उम्मीद कर सकते हैं।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रशांत किशोर की रैली पर निशाना साधा है। शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा था कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही समझदार है। जनता आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है। ऐसे लोगों को नहीं पूछने वाली है, जिनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आगे कहा कि समस्या यह है कि कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि वे जो चाहें कर सकते हैं। प्रशांत किशोर को भी अपने बारे में इसी तरह की उलझन थी। इस रैली से उनकी उलझन दूर हुई होगी।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में रैली की। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि इस रैली में पांच लाख लोग आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *