BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 05:23 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘एक देश, एक चुनाव पर काम कर रही सरकार’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2025, 4:27 PM IST
बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘एक देश, एक चुनाव पर काम कर रही सरकार’
Read Time:5 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए महाकुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है। देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “दो महीने पहले हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे किए और कुछ दिन पहले हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की। मैं सभी भारतीयों की ओर से बाबा साहब अंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी सदस्यों को नमन करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरी सरकार ने आदिवासी समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ शुरू किया है। इसके अलावा, सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में भी कदम उठाए हैं। मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है। सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। देश में कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे, इसलिए मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। विभिन्न भर्ती परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित कर भाषा संबंधित बाधाओं को दूर किया गया है।”

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, “वह दिन दूर नहीं जब भारत में निर्मित गगनयान में एक भारतीय नागरिक अंतरिक्ष में जाएगा। कुछ दिन पहले स्पेस डॉकिंग में सफलता ने भारत के अपने स्पेस स्टेशन का मार्ग और आसान कर दिया है। विकसित भारत के निर्माण में किसान, जवान, विज्ञान के साथ ही अनुसंधान का बहुत बड़ा महत्व है। हमारा लक्ष्य भारत को ग्लोबल पावर हाउस बनाना है। देश के शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार करोड़ की लागत से अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन स्थापित किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं। मेरी सरकार ने डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग सामाजिक न्याय और समानता के लिए एक उपकरण के रूप में किया है। इसके अलावा, एमएसएमई के लिए लोन गारंटी योजना और ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र देश के सभी क्षेत्रों में व्यापार को प्रोत्साहित कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “मेरी सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीपफेक सामाजिक, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं।”

उन्होंने कहा, “यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉर्पोरेट्स का नेतृत्व भी कर रही हैं। हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *