BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 06:54 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया
  2. ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? राहुल का मोदी से सवाल
  3. किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
  4. भारत और चीन के बीच संबंध का आधार आपसी विश्वास और सम्मान है : रणधीर जायसवाल
  5. उम्मीद है तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद करने का आग्रह करेगा : विदेश मंत्रालय
  6. ईडी भाजपा की कठपुतली, विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : आरएस भारती
  7. केंद्र सरकार ने सरकारी आवास परियोजनाओं में दिव्यांगजनों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की घोषणा की
  8. दुश्मन के हमले नाकाम करने से लेकर दांत खट्टे करने तक अग्निवीरों की भूमिका
  9. जासूसी कांड : ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा
  10. जी. परमेश्वर के शिक्षण संस्थान में ईडी की छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध : प्रियांक खड़गे
  11. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  12. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  13. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  15. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश

बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 11:52 PM IST
बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

बेतिया। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में आज पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से कांग्रेस ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस यात्रा की खुद एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार करने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार पर सबकी नजर भी रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन विभिन्न जिलों में भ्रमण के बाद पटना में होगा। इस यात्रा में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे। इस यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस की धमक जहां बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ इस यात्रा के जरिए राज्य के युवाओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कन्हैया कुमार द्वारा इस यात्रा का नेतृत्व करने का ऐलान नहीं किया है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि कन्हैया कुमार इसमें ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाएंगे।

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा था कि नौकरी के नाम पर विपक्षी पार्टियां ख्याली पुलाव पका रही हैं। उनके पास कुछ नहीं है, जो वह नौकरी देंगे।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बिहार में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पर निकलने के संबंध में जीतन राम मांझी ने कहा था कि नौकरी कहां से देंगे। उनके पास कौन सी ताकत है कि वह नौकरी देंगे। नौकरी और नियोजन दो बातें होती हैं। आपने देखा होगा कि बिहार सरकार 12 से 13 लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है। नीतीश कुमार ने यात्रा कर करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा की। सभी योजनाओं को मंत्रिमंडल में स्वीकृति दे दी गई है। सभी विभाग में काम लग रहा है। अगर काम लगेगा तो नियोजन होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *