BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 03:43 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 10:10 PM IST
बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं : तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की वर्तमान स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है और जिस तरीके से उनका व्यवहार है, वो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री पद पर बने रहने लायक नहीं हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर यहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है। बिहार के लोग भी अब यह सोचने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कभी किसी का भी पैर पकड़ने लगते हैं। मंत्री का सिर टकराने लगते हैं। यह क्या बताता है, उनकी स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह आखिर महिला को देखकर भड़कते क्यों हैं? नीतीश कुमार बराबर मेरे पिता के बारे में बोलते हैं, लेकिन उनके सीएम बनने से पहले ही हमारे पिता कई बार सांसद और विधायक बन चुके थे। लालू यादव और नीतीश कुमार की कोई तुलना नहीं हो सकती है। नीतीश कुमार के पास कोई भी विचारधारा नहीं है। लालू यादव ने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। नीतीश कुमार को त्यागपत्र दे देना चाहिए, बिहार की स्थिति ठीक नहीं है। नीतीश कुमार को तो दो बार मुख्यमंत्री हमने बनाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *