BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 11:53 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  2. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  3. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  4. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  5. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  6. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  7. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  8. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  9. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  10. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  11. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  12. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  13. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  14. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  15. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा

बिहार के गया जी में डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 8:39 PM IST
बिहार के गया जी में डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बिहार की स्थिति को तालिबान से भी बदतर बता दिया।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिले में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया।”

उन्होंने आगे लिखा कि 20 वर्षों की भ्रष्ट एनडीए सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है, इसलिए लोग कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है।

इधर, गया पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान डायल 112, गुरपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के साथ पेड़ में बांधकर मारपीट की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए डायल 112, गुरपा थाना की टीम तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति (जितेंद्र यादव) को मुक्त कराया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, अंचल निरीक्षक मुफस्सिल, थानाध्यक्ष फतेहपुर एवं थानाध्यक्ष गुरपा थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया। पुलिस इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद इसे दो महिलाओं के बीच का आपसी जमीनी विवाद बता रही है, जिसमें एक महिला का पक्ष लेने का आरोप इस ग्रामीण डॉक्टर पर लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र यादव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *