BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 21 मई 2025 07:53 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  2. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  3. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  4. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  6. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  7. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  8. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  9. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  10. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य
  11. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कूटनीतिक अभियान आज से शुरू, संजय झा के नेतृत्व में रवाना होगा पहला प्रतिनिधिमंडल
  12. आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया सफर समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया
  13. अहमदाबाद 3 जून को फाइनल की मेजबानी करेगा; मुल्लांपुर में होंगे क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर
  14. आईपीएल 2025: अहमदाबाद 3 जून को फाइनल की मेजबानी करेगा : रिपोर्ट
  15. दिल्ली: डीडीए ने नरेला, लोकनायकपुरम में फ्लैट बेचने के लिए नई योजना शुरू की

बिहार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मई 2025, 1:14 PM IST
बिहार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन : तेजस्वी यादव
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

गया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि 20 साल से उनकी सरकार है और राज्य भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन है।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बोधगया में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा पलायन बिहार में होता है और सबसे ज्यादा गरीबी भी बिहार में है। यहां अपराध चरम पर है। प्रतिदिन कोई न कोई घटना अपराधियों द्वारा अंजाम दी जाती है।

उन्होंने कहा कि अब तो अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे लोग पुलिस का ही एनकाउंटर करने लगे हैं।

राजद नेता ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। स्थिति यह है कि यदि वह अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों का नाम भी बता दें, तो बहुत है।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी बिहार को लूटने में लगे हुए हैं, वही लोग मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं। ये लोग बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। अफसरशाही चरम पर है, जनप्रतिनिधियों की बातों को अधिकारी सुनते तक नहीं हैं।

उन्होंने एक बार फिर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये जवान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होते हैं। देश की सीमा पर रह रहे दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद होते हैं, तो फिर इन्हें शहीद का दर्जा क्यों नहीं मिलना चाहिए?

इससे पहले जिले के गुरुआ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में तो गाड़ी भी खटारा हो जाती है, नीतीश कुमार की सरकार 20 वर्षों से है। खटारा गाड़ी चलाने पर गाड़ी धुआं देती है। इसी तरह 20 वर्ष में यह सरकार भी खटारा हो गई है, अब हमें यह सरकार नहीं चाहिए।

बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को भी निशाने पर लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें क्या समझ में आएगा, 17 महीने हमारे साथ में थे, जहां बिना पेपर लीक हुए हमने पांच लाख लोगों को नौकरी दी थी, लेकिन अब संतोष कुमार सुमन भाजपा के साथ चले गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *