BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 10 मई 2025 04:48 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जय शाह ने कहा, ‘आतंकवाद से हमारे देश की रक्षा करने के लिए हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं’
  2. प्रसारणकर्ता ने कहा कि उचित समय पर आईपीएल आयोजन को वापस लाने के लिए बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे
  3. बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया (लीड-2)
  4. पंजाब में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार के बड़े फैसले, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ‘फरिश्ते योजना’ लागू
  5. जम्मू समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट, तेज धमाकों की आवाजें; सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील
  6. दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
  7. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में रांची में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सैल्यूट
  9. हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : मनोज सिन्हा
  10. पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर 300-400 ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया : विदेश मंत्रालय
  11. पठानकोट में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले की कहानी, स्थानीय लोगों की जुबानी
  12. ‘हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित थी’, डेविड लैमी से बातचीत के बाद बोले जयशंकर
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  14. ऑपरेशन सिंदूर : मोदी सरकार में भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन
  15. ऑपरेशन सिंदूर : राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा : आरएसएस

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 8:51 PM IST
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी उपस्थित रहे।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, जाले के जिवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू कुमार सिंह, सिकटी के विजय कुमार मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फॉर्मूला है, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया।

इससे पहले बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री थे। भाजपा के 16 मंत्री थे, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। इनमें से एक मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया। जदयू से 13 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। एक मंत्री हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और एक निर्दलीय विधायक भी मंत्री हैं।

भाजपा के सात विधायकों के मंत्री बन जाने के बाद भाजपा कोटे के मंत्रियों की संख्या 22 हो गई।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना आए थे और प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *