BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 09 मार्च 2025 07:32 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  2. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  3. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  4. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  5. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  6. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  7. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  8. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  9. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  10. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  11. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  12. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  13. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत
  14. महिला दिवस : पीएम मोदी के ‘एक्स’ हैंडल पर महिला सीईओ, वैज्ञानिकों ने बताई अपनी सक्सेज स्टोरी
  15. राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

बिहार में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, “हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी, इकट्ठे रहे तो कोई हरा नहीं पाएगा”

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:13 AM IST
बिहार में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, “हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी, इकट्ठे रहे तो कोई हरा नहीं पाएगा”
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

गोपालगंज। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान हिंदू एकता को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अगर एकजुट रहेंगे तो कोई भी हमें तोड़ नहीं पाएगा।

प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि अगर हिंदू अकेले रहेंगे तो वे टूट जाएंगे, लेकिन अगर वे एकजुट होकर रहेंगे तो कोई भी उन्हें तोड़ नहीं सकता। अगर कुत्ते को एक पत्थर मारा जाए तो वह भाग जाएगा, लेकिन वही पत्थर अगर मधुमक्खी के छत्ते पर मारा जाए तो आपको ही भागना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि कुत्ता अकेला था, जबकि मधुमक्खी एकजुट थी।

उन्होंने कहा कि जैसे मधुमक्खियां अपने एकजुट होने की ताकत से किसी को भी हरा सकती हैं, ठीक उसी तरह हिंदू समाज यदि इकट्ठा रहेगा तो कोई भी उसे हरा नहीं सकेगा। हिंदू अलग रहेगा तो उसे भागना पड़ेगा, लेकिन अगर वह एकजुट रहेगा तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा। मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं हूं, मैं एक हिंदुत्व का विचारक हूं।

कथावाचक ने संविधान संशोधन को लेकर भी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हम संविधान के खिलाफ हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हम भारत के संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे पहले भी 125 बार से ज्यादा संविधान में संशोधन हो चुका है और यदि जरूरत पड़ी तो एक बार फिर हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से 10 मार्च तक बिहार के गोपालगंज जिले में हैं। यहीं भोरे के रामनगर मठ में हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है।

हनुमंत कथा के दूसरे दिन भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, रितेश पाण्डेय, शिवेश मिश्रा, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *