BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 09:13 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

बिहार में महागठबंधन कुछ भी कर ले, यहां दाल नहीं गलने वाली : उपेंद्र कुशवाहा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 4:12 PM IST
बिहार में महागठबंधन कुछ भी कर ले, यहां दाल नहीं गलने वाली : उपेंद्र कुशवाहा
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अब उनकी बिहार यात्रा को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां जाकर उन्हें बेरोजगार युवकों को नौकरी देने की बात करनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय सिर्फ लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसे बयान देती है। राहुल गांधी भी यहां आकर यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 साल उनकी सरकार थी। फिर बाद में 15 साल राजद के साथ मिलकर सरकार चलाई। उन्होंने क्या दुर्दशा कर रखी थी, यह बात किसी से छुपी हुई है क्या? वह कुछ भी कर लें, बिहार में महागठबंधन की दाल नहीं गलने वाली है।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान सुरक्षा सम्मेलन उनकी पार्टी का कार्यक्रम था, उसमें वे भाग लेने पहुंचे थे। इसी तरह बेगूसराय में भी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में वे 30 मिनट तक ही रहे और चले गए। उन्हें भी यह बात मालूम है कि बिहार में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है।

इधर, कांग्रेस की सदाकत आश्रम की बैठक के दौरान हंगामा और कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनकी नियति है। यही उनकी आंतरिक बनावट है और यही होगा। ऐसी स्थिति में वे जनता की क्या बात करेंगे।

गौरतलब है कि यह हंगामा तब हो रहा था, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उस समय प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में ही मौजूद थे। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचे थे। वे पटना के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित थे और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि एक गुट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का समर्थक था, जबकि दूसरा गुट एक पूर्व विधायक का समर्थक था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *