BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:53 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

बिहार में सियासी उलटफेर से तेजस्वी का इनकार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 दिसंबर 2024, 11:43 PM IST
बिहार में सियासी उलटफेर से तेजस्वी का इनकार
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने किसी भी प्रकार के सियासी उलटफेर से इनकार करते हुए इस तरह की चर्चाओं को “बेकार की बातें” करार दिया और कहा कि इसमें “कोई दम नहीं है”। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार होश में ही नहीं हैं और उनसे बिहार ही नहीं चल रहा है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोई सरकार है ही नहीं। जो सरकार है उसे होश ही नहीं है।

उन्होंने कहा, “अब यहां चर्चा करनी चाहिए कि बिहार में सरकार है भी या नहीं। अगर है तो मुख्यमंत्री को लीड करना चाहिए। लेकिन, अब वे निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं। किसी भी विषय पर वे निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो आखिर सरकार कौन चला रहा है?”

उन्होंने कहा, “चंद रिटायर्ड अधिकारी और दो नेता दिल्ली में और दो नेता पटना में हैं, वही लोग अपने फायदे के लिए निर्णय ले रहे हैं। उनको बिहार से कोई मतलब नहीं है। भाजपा से तालमेल है। उनको अपना देखना है।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा पर निकले हैं, लेकिन कोई संवाद नहीं है। कोई पत्र का भी जवाब नहीं दे रहे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का भी जवाब भी संजय झा दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब होश में नहीं हैं। उनके चेहरे को आगे करके सरकार चलाई जा रही है। यही सच्चाई है।

बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि अगर पेपर लीक हुआ है तो परीक्षा तो रद्द होनी चाहिए। एक केंद्र की परीक्षा रद्द करते हैं, बाकी केंद्रों की परीक्षा क्यों रद्द नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक साल हो गए, एक युवक को नौकरी नहीं मिली है। बिहार में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *