BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 04:03 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  2. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  3. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  4. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  5. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  6. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  7. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  8. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  9. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  10. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  11. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  12. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  13. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
  14. पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’
  15. मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं- जीते जी कोई नहीं बनेगा बसपा का उत्तराधिकारी

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया, कई घोषणाएं भी की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 11:20 PM IST
बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया, कई घोषणाएं भी की
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने अपने आवास में पूजा-अर्चना की, जबकि बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी और बधाई दी।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बजट का आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ होगा। बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपए है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकार से करीब 38,169 करोड़ रुपए ज्यादा है।

बजट भाषण में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में 2.60 लाख राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। 2025-26 में 32,718 करोड़ रुपए राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है। शिक्षा विभाग को 60,964 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 20,335 करोड़, गृह विभाग को 17,831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16,093 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 13,484 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति माह कर दी है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं के लिए पटना में चलंत व्यायामशाला शुरू की जाएगी।

उन्होंने छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटन बनाने की घोषणा की, जबकि पूर्णिया हवाई अड्डा अगले तीन महीने में शुरू करने की बात कही। महिला सिपाहियों के लिए थाने के आसपास आवास की व्यवस्था करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का प्रावधान किया है। बिहार में एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द दाल को खरीदने का काम किया जाएगा। सभी अनुमंडल और प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का प्रावधान है, जबकि सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में ‘तरकारी सुविधा आउटलेट’ खोलने की भी घोषणा की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *