BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 01:36 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

भागलपुर के सुल्तानगंज में महागठबंधन ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 10:58 PM IST
भागलपुर के सुल्तानगंज में महागठबंधन ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ ईदगाह मैदान प्रांगण में रविवार को विपक्षी महागठबंधन द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन यादव के नेतृत्व में आयोजित भव्य दावत-ए-इफ्तार पार्टी में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रोजेदार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मौके पर उपस्थित सभी रोजेदारों ने देश में अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी और लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हुए सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन यादव द्वारा यह इफ्तार दावत देकर आपसी भाईचारे का बहुत बड़ा पैगाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। यह महीना दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। रमजान का यह पाक महीना न केवल इबादत का समय है, बल्कि यह एकता, भाईचारे और साझा सुख-दुख का प्रतीक भी है। इसी भावना के साथ, सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में दो विशेष इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया गया है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रोजेदारों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि संविधान की भावना को बनाए रखते हुए, इफ्तार पार्टी का उद्देश्य न केवल रोजेदारों को एकत्र करना है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा देना है। रमजान के इस पावन महीने में इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनते हैं।

रोजेदारों ने बताया कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है। इस प्रकार की इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। सोमवार को शाहकुंड प्रखंड के जमुनिया हुसैनिया मदरसा में दावत-ए-इफ्तार का महाआयोजन किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *