BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 03:06 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 12:31 AM IST
भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के एनडीए में शामिल होने की पुष्टि की और कहा कि भाजपा ‘तमिल भाषा, लोगों और संस्कृति का सम्मान करती है।’ शाह का कहना है कि भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और विरासत की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने उन पर भ्रष्टाचार और तमिल हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रोफेशनल कोर्स में तमिल भाषा में शिक्षा की सुव‍िधा न प्रदान करने के लिए डीएमके की आलोचना की। शाह ने कहा, “जहां भी एनडीए की सरकार है, वहां चिकित्सा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मातृभाषा पाठ्यक्रम है। लेकिन मैं सीएम स्टालिन से तीन साल से ऐसा करने के लिए कह रहा हूं।” “क्या स्टालिन बता सकते हैं कि उन्होंने तमिल के लिए क्या किया है?”

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक बहस का इस्तेमाल कर रही है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सनातन धर्म, तीन भाषा नीति और अन्य मुद्दों का इस्तेमाल केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और विरासत की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। तमिलनाडु के लोग द्रमुक के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों को द्रमुक के कुशासन के प्रति जागरूक करेंगे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार बनाएंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *