BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:57 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होता तो संविधान बदल देते : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2024, 12:05 AM IST
भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होता तो संविधान बदल देते : उदित राज
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में डोमा परिसंघ की अगुवाई में रविवार को एक महारैली आयोजित की गई। इस रैली में संविधान, ईवीएम सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं ने आवाज बुलंद की।

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि वह समय-समय पर ध्यान बांटने का काम करते हैं। जनसंख्या जरूरी है या देश का विकास? वह देश को 200 वर्ष पीछे ले जा रहे हैं। इससे देश में गरीबी बढ़ेगी। संसाधन बढ़ेंगे नहीं और जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा तो इससे समस्या ही पैदा होगी। शोषण ज्यादा होगा। बात विज्ञान की होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान से नफरत करती हैं। मैं समझता हूं कि इस बार भाजपा के पास अगर पूर्ण बहुमत होता तो वे लोग संविधान बदल देते। झारखंड में भाजपा के लोग हिन्दू-मुसलमान कर चुनाव की दिशा मोड़ना चाहते थे, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए।

रामलीला मैदान में यह रैली बहुजन समाज की रैली है, जिसमें दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी शामिल हैं। पिछले 10 वर्षों में आरक्षण लगभग समाप्त कर दिया गया है और निजीकरण ने अपना दबदबा बना लिया है। जाति धर्म के आधार पर बुलडोजर चलाया जाता है। कोर्ट की अब कोई भूमिका नहीं रह गई है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका तीनों को लोकतंत्र का आधार-स्तंभ माना जाता है। अदालत का कोई मतलब नहीं रहा। सीधा आदेश आता है कि जाओ घर पर बुलडोजर चला दो। इसलिए संविधान खतरे में है। भारतीय चुनाव आयोग की आज क्या स्थिति है। आज की रैली में जो भी मांगे उठाई जा रही हैं, वे संविधान से संबंधित हैं।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता लगातार इस बात को कह रहे हैं संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वे लोग खुद को संविधान से भी ऊपर समझ रहे हैं। यह देश को स्वीकार नहीं हो सकता है। यह देश नियम-कानून और संविधान से चलेगा। इससे केंद्र की सरकार में बैठे लोग परेशान हैं। उनकी परेशानी का इलाज जनता जल्द ही करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *