BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:39 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

भारत की प्रगति के लिए संसदीय लोकतंत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं : लोकसभा अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अक्टूबर 2022, 8:06 PM IST
भारत की प्रगति के लिए संसदीय लोकतंत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं : लोकसभा अध्यक्ष
Read Time:2 Minute, 51 Second

सूरत/नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता के सहज हस्तांतरण को भारतीय लोकतंत्र की शुचिता की ताकत बताते हुए कहा है कि भारत की प्रगति के लिए संसदीय लोकतंत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बिरला ने बुधवार को सूरत स्थित भगवान महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को ‘भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और देश एवं राज्यों में बेहतर कानून निर्माण के लिए नौजवानों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

आजादी के अमृत काल की चर्चा करते हुए बिरला ने कहा कि आजादी के समय से ही भारत ने संसदीय लोकतान्त्रिक प्रणाली को अपनाया जो आज भी शासन चलाने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है। उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति के लिए संसदीय लोकतंत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

देश में बढ़ती हुई आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि इनोवेशन और रिसर्च के आधार पर आज विश्व में भारत के नौजवान दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। आज हर बड़े देश में, हर क्षेत्र में भारत के नौजवान शीर्ष स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं।

देश की समग्र धरोहर के विषय में बिरला ने कहा कि भारत का युवा भौतिक युग के साथ साथ देश के प्राचीन इतिहास से प्रेरित आध्यात्मिक युग की ओर भी आगे बढ़ रहा है। भारत के युवा अपनी अध्यात्मिक धरोहर से जुड़े रहने के कारण तनाव और अवसाद से दूर हैं।

देश के बढ़ते प्रोफाइल का उल्लेख करते हुए बिरला कि हमारी प्रगति लोकतांत्रिक संस्थाओं और लोकतंत्र के आधार पर है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हर व्यक्ति को अधिकार दिए गए हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *