BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:19 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

भारत के साथ खड़ा सिएरा लियोन, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता पर जोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 4:35 PM IST
भारत के साथ खड़ा सिएरा लियोन, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता पर जोर
Read Time:4 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

फ्रीटाउन। शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सिएरा लियोन की सफल यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद से लड़ने और विश्व शांति बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने की अपील की।

सिएरा लियोन के उप राष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान भारत के साथ पश्चिम अफ्रीकी देश की एकजुटता की पुष्टि की। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।

भारतीय उच्चायोग ने फ्रीटाउन में शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान सिएरा लियोन के उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, मारे गए निर्दोष लोगों के लिए दुख जताया, और भारत के साथ एकजुटता की पुष्टि की।”

प्रतिनिधिमंडल ने सिएरा लियोन के कई प्रमुख नेताओं से विस्तृत बैठकें कीं। इनमें संसद के अध्यक्ष, सांसद और विदेश मामलों की समिति, उप रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक और कार्यवाहक विदेश मंत्री शामिल थे। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और आपसी संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को उजागर किया और बताया कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करता। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस खतरे से लड़ने के लिए सभी देशों को मिलकर एकजुट होना बहुत जरूरी है।

भारत के उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”सिएरा लियोन के उप रक्षा मंत्री मुआना ब्रिमा मासाक्वोई और विपक्ष के उप नेता डेनियल ब्रिमा कोरोमा ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और भारत के रुख का मजबूती से समर्थन किया। मंत्री मासाक्वोई ने कहा कि अफ्रीकी देशों को तुरंत एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है, नहीं तो यह खतरा उनके देशों तक भी पहुंच सकता है।”

प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया और पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि आतंकवाद से लड़ने के लिए सिएरा लियोन के उप राष्ट्रपति, संसद के सभापति, उप रक्षा मंत्री, कार्यवाहक विदेश मंत्री और अन्य बड़े नेताओं के साथ हुई चर्चा बहुत अच्छी और मददगार रही।

शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने सिएरा लियोन में कई विदेशी राजनयिकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने उन लोगों की हरकतों को रोकने की भी बात की, जो भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियां करते हैं, उनका समर्थन करते हैं या उन्हें मदद देते हैं।

शिंदे के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल थे। इनमें बंसुरी स्वराज, अतुल गर्ग, मनन कुमार मिश्रा, सस्मित पात्र, ई.टी. मोहम्मद बशीर, एस.एस. आहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *