BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 11:50 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  2. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  3. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  4. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  5. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  6. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  7. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  8. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  9. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  10. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  11. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  12. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  13. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  14. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  15. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा

भारत को आतंक के खिलाफ मिला पूरा समर्थन, प्रतिनिधिमंडल का दौरा रहा सकारात्‍मक : डॉ. सस्मित पात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 8:10 PM IST
भारत को आतंक के खिलाफ मिला पूरा समर्थन, प्रतिनिधिमंडल का दौरा रहा सकारात्‍मक : डॉ. सस्मित पात्रा
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्‍ली। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में विदेश दौरे पर गया सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल स्‍वदेश आ गया है। इस दल में शामिल बीजद सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने कहा कि हमारी सारी बैठकें बहुत ही सकारात्‍मक रही हैं। भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमें समर्थन मिला है।

उन्‍होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्‍तान जिस तरह से पिछले चार दशकों में भारत के खिलाफ आतंकवाद का जहर घोलने का काम करता रहा है, उसके बारे में इन देशों के समक्ष बात रखी गई। जिन 4 देशों में हम गए थे, वहां इस मुद्दे पर पूरा समर्थन हमें मिला है। भारत का यह प्रयास बहुत ही सकारात्‍मकऔर सफल रहा है। पाकिस्‍तान के द्वारा आतंकवाद को पनाह देने के बारे में भी चर्चा की गई। सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्‍तान को बेनकाब करने का काम विदेश की धरती पर किया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पूरा समर्थन मिला है।

उन्‍होंने बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों के लिए सियरा लियोन के पार्लियामेंट और लाइबेरिया के सीनेट में एक मिनट का मौन रखा गया। यह अफ्रीकन देश भारत के संदर्भ में बहुत महत्‍वपूर्ण थे। इस दौरान भारत को समर्थन मिला है। उन्‍होंने कहा कि यूएई से भी आतंक के खिलाफ भारत को मजबूत समर्थन मिला है। ऑपरेशन सिंदूर, भारत के खिलाफ आतंकवाद के बारे में की गई चर्चा सकारात्‍मक रही है।

उल्‍लेखनीय है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ने दो पश्चिमी अफ्रीकी संसदों- सिएरा लियोन गणराज्य और लाइबेरिया गणराज्य का दौरा किया है। इस दल में डॉ. सस्मित पात्रा भी शामिल थे।

यह समूह संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन गया था। इस समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल थे। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *