BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 05:31 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  2. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  3. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  4. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  5. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  6. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  7. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  8. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  9. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  10. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  11. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  12. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  13. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  14. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  15. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा

भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 4:08 PM IST
भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 46वां स्थापना दिवस ओडिशा के प्रदेश पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर भी शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज भाजपा का 46वां स्थापना दिवस है और यह रामनवमी के शुभ दिन के साथ आया है। हमारे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। पार्टी ने पिछले कई सालों में तमाम चुनौतियों का सामना किया है। आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सत्ता में हैं, जैसा कि कभी अटल बिहारी वाजपेयी के समय हुआ था।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा आज देश के कई राज्यों में सरकार चला रही है। हमें जनता ने उनकी सेवा करने का मौका दिया, यह हमारा सौभाग्य है। हमारा संगठन अब समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। कश्मीर से कन्याकुमारी और डिब्रूगढ़ से गुजरात तक, भाजपा पूरे देश में फैल चुकी है।”

सामल ने ओडिशा में पार्टी की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा, “हम जनता की उम्मीदों और सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ओडिशा की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। हमारा लक्ष्य विकसित ओडिशा और विकसित भारत का निर्माण करना है। इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करेंगे।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। झंडारोहण के बाद पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस मौके पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *