BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 08:49 AM
  • 38.03°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

भुवनेश्वर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान झड़प, 50 से अधिक घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मार्च 2025, 1:19 AM IST
भुवनेश्वर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान झड़प, 50 से अधिक घायल
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा का घेराव करने के लिए रैली निकाली थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक रमेश जेना ने कहा, “हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। 40-50 कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि घायल कार्यकर्ताओं को सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस हिंसक झड़प में करीब 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्ता सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।

मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर सिंह ने कहा, “हमारा कर्तव्य था कि विधानसभा भवन और अन्य संवैधानिक संस्थानों की सुरक्षा करें। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और पत्थरबाजी करने के साथ-साथ एक वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने संयम बरतते हुए नियंत्रित बल प्रयोग किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” प्रदर्शन के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

उल्लेखनीय है कि 7 मार्च से शुरू हुए विधानसभा सत्र के दूसरे चरण के दौरान विपक्षी कांग्रेस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए एक हाउस कमेटी के गठन की मांग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था, जो हिंसक हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *