BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:45 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

भोपाल में महिलाओं ने तिरंगा लहराकर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 4:02 PM IST
भोपाल में महिलाओं ने तिरंगा लहराकर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचने पर महिलाओं ने तिरंगा लहराकर जोरदार स्वागत किया। राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से भोपाल के हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे। उसके बाद उन्होंने खुले वाहन पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ खड़ी सिंदूरी साड़ी पहने महिलाओं के हाथ में तिरंगा झंडा था। वे झंडा लहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत कर रही थीं। पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी थे।

महासम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी देवी अहिल्या सम्मान राष्ट्रीय अलंकरण एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट एवं सिक्का जारी करेंगे। वर्चुअल माध्यम से दतिया तथा सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, इंदौर मेट्रो का लोकार्पण, 21 कि.मी. क्षिप्रा घाट के निर्माण एवं क्षिप्रा-कान्ह नदी पर 21 बैराज का शिलान्यास और 483 करोड़ रुपये के 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण होगा।

महासम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश का यह दौरा है और यहां नारी शक्ति के बीच रहेंगे। भाजपा की ओर से इस आयोजन को लेकर महिलाओं को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दतिया से पहले हवाई जहाज की पायलट महिला ही होगी।

इतना ही नहीं, वाहनों की पायलटिंग से लेकर सुरक्षा व अन्य कार्य में भी महिला अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर बड़ी तादाद में पहुंची हैं। भोपाल में हो रहे इस महासम्मेलन में प्रदेश भर की महिलाएं पहुंची हैं। इस आयोजन में ढाई लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है। पूरी राजधानी पोस्टर व बैनर से पटी है। इतना ही नहीं, महिलाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *