BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:48 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

भोपाल : 21 और 22 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 नवंबर 2024, 11:17 PM IST
भोपाल : 21 और 22 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर अमल किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड, पंचायत, बूथ कमेटी, मोहल्ला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा।

राज्य में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बनाई गई राज्य स्तरीय समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों का एजेंडा तथा केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से प्रारूप संकलन तैयार करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की उपस्थिति में संवाददाताओं को बताया कि बैठक में आगामी दो दिनों की कार्यसमिति की होने वाली बैठक में विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों, नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में रखे जाने वाले विचार और बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसका एजेंडा बनाया गया।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जो पुनर्गठन हुआ है, उसके बाद कांग्रेस किस दिशा में काम करेगी, प्रदेश के जितने पदाधिकारी बनाए गए हैं, सबको मैदानी गतिविधियों से जोड़कर जिला, ब्लॉक और विधानसभाओं का प्रभार दिया जाएगा और नए लोगों को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जो भी पदाधिकारी बनाए गए, उनके पास काम होगा, संगठन के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी शक्ति से काम होगा, जिला-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को सुझाव दिया गया कि उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और उसका स्वरूप बड़ा नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि संगठन में नए लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। हमारी प्राथमिक इकाई, वार्ड, पंचायत, बूथ कमेटी होगी, बूथों पर सही व्यक्ति का चयन होगा। संगठन द्वारा मोहल्ला कांग्रेस कमेटी का गठन होगा, जो 35-40 घरों के बीच उत्प्रेरक समूह का एक कार्यकर्ता होगा, जो समय-समय पर कांग्रेस की नीतियों, विचारों, संपर्क के लिए उनके बीच उपस्थित रहेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 21 और 22 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *