BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 02:14 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

मनीषा कायंदे ने नागपुर में हुई हिंसा की निंदा की, कहा- पुलिस जांच में जुटी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 5:13 PM IST
मनीषा कायंदे ने नागपुर में हुई हिंसा की निंदा की, कहा- पुलिस जांच में जुटी
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा को गंभीर घटना बताया है। उनका कहना है कि किसी ने अफवाह फैलाई जिस कारण ये हिंसा हुई।

मुंबई में बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए नागपुर में हुई हिंसा के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इस गंभीर घटना की कड़ी निंदा करती हूं। इसे किसने शुरू किया और किसने अफवाहें फैलाईं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना बहुत खतरनाक और भयावह है। अफवाह के कारण ये हिंसा हुई और भारी नुकसान हुआ है। लोग डरे हुए हैं। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले वहां पर गए हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस और गृह मंत्रालय इस पर नजर रखे हुए हैं।

किसी ने जानबूझकर दो गुटों के बीच दंगा भड़काने के सवाल पर शिवसेना नेता ने कहा कि अभी इस पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं है। प्राथमिक रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए। पुलिस जांच में जुटी है। इसका ब्योरा सीएम देवेंद्र फडणवीस जल्द ही दोनों सदन में देंगे।

वीएचपी और बजरंग दल की तरफ से सोमवार को आंदोलन किया गया था, क्या इसकी वजह से हिंसा हुई। इस सवाल के जवाब में मनीषा कायंदे ने कहा कि इस तरह की कोई बात करना अभी उचित नहीं है।

बता दें कि नागपुर में सोमवार देर रात दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं।

शहर में हिंसा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, महाल इलाके में बीती रात हुई हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनमें 50 से 100 लोगों के अलग-अलग समूह गलियों में घूमते दिख रहे हैं। साथ ही, वे वहां मौजूद वाहनों को निशाना बना रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *