BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 06:19 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

ममता बनर्जी ह‍िंदुओं की नहीं मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं : अग्निमित्रा पॉल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अप्रैल 2025, 9:50 PM IST
ममता बनर्जी ह‍िंदुओं की नहीं मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं : अग्निमित्रा पॉल
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

आसनसोल। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं वह हिंदुओं की नहीं, मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं।

बुधवार को ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद इमामों से बात की। मुख्यमंत्री की इमामों से मुलाकात पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि मुर्शिदाबाद में दंगा नहीं हुआ है, इसे दंगा नहीं कहा जा सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी बताएं कि इसके पीछे कौन है, जो चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या कर रहा है, उनके व्यवसायों को आग लगा रहा है, मंदिरों को जला रहा है और हिंदुओं के घरों को नष्ट कर रहा है।

भाजपा नेता ने मांग की है कि इसे पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए। सेंट्रल आईबी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जल्द ही सच सबके सामने आएगा।

भाजपा नेता ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद दंगा ममता बनर्जी के संरक्षण में हुआ और इसकी पूरी कहानी तीन महीने पहले लिखी गई थी। मस्जिदों में पत्थर रखे गए थे। ममता सरकार को बस मुद्दा चाहिए था। हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ और इन्हें दंगा करने के लिए मुद्दा मिल गया। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का नरसंहार देखने को मिला। आमतौर पर आंसू गैस छोड़ने के लिए मशहूर ममता की पुलिस जब हिंदुओं का नरसंहार हो रहा था, तब दंगाइयों पर आंसू गैस क्यों नहीं छोड़े।

उन्होंने आगे कहा कि 8 से 12 अप्रैल तक ममता बनर्जी की पुलिस क्या कर रही थी। दंगाई हिंदुओं के घरों को आग लगा रहे थे, तो पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही। मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ है, उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं और जब तक ममता बाहर रहेंगी, पश्चिम बंगाल सुरक्षित नहीं रह सकता है। बंगाल में कभी भी दंगे हो सकते हैं। इसीलिए, ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले 26 हजार युवाओं की नौकरी चली गई। इसके पीछे ममता बनर्जी जिम्मेदार है। इनकी सरकार ने अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *