BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 02:14 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ
  2. भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि
  3. हिसार से हवाई सेवा की शुरुआत, लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  4. कांग्रेस शासनकाल में ब्लैकआउट आम बात थी, अब ऐसा नहीं : पीएम मोदी
  5. यमुनानगर में बोले पीएम मोदी, कहा- औद्योगिक विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
  6. मेहुल चोकसी के वकील ने कहा : मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान
  7. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत
  8. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  9. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  10. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  11. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  12. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  13. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  14. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  15. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं

महत्वपूर्ण है धर्म, अच्छे से दी जानी चाहिए शिक्षा : मोहन भागवत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 6:27 PM IST
महत्वपूर्ण है धर्म, अच्छे से दी जानी चाहिए शिक्षा : मोहन भागवत
Read Time:2 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

अमरावती। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को अमरावती में महानुभाव आश्रम के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म महत्वपूर्ण है और इसकी शिक्षा ठीक से दी जानी चाहिए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “धर्म के नाम पर होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार गलतफहमी और धर्म की समझ की कमी के कारण होते हैं। धर्म महत्वपूर्ण है और इसकी शिक्षा ठीक से दी जानी चाहिए।”

मोहन भागवत ने आगे कहा, “धर्म को समझना पड़ता है और धर्म को समझना बहुत कठिन है। मनुष्य समझ नहीं पाता है, जो बहुत ज्ञानी होगा वही समझेगा। वो बातों को बहुत ध्यान से सुनता है और जो अज्ञानी होता है, वो बोलने वाले को ज्ञानी समझता है और इसलिए उसे सुनता है।”

उन्होंने कहा, “बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें आधा-अधूरा ज्ञान होता है। ऐसे लोगों को लगता है कि मुझे सब मालूम है, जबकि वह उसका अहंकार होता है।

मोहन भागवत ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “धर्म को पूरा समझना पड़ता है, जो पूरा नहीं समझा तो उसे धर्म के आधे ज्ञान के चलते उससे अधर्म होता है। दुनिया में धर्म के नाम पर जितना अत्याचार हुआ है, यह अधूरे ज्ञान के चलते हुआ है। धर्म को समझाने के लिए संप्रदाय की जरूरत होती है, बिना उसके पंथ भी नही चलता है और बाबा ने बताया है कि उसके लिए बुद्धि चाहिए.. जिस पंथ के पास बुद्धि है, उसे हम संप्रदाय बोलते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *