BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:45 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाकुंभ भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:10 PM IST
महाकुंभ भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
Read Time:5 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा,”प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

पीएम मोदी महाकुंभ भगदड़ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चार बार फोन पर बात कर चुके हैं और लगातार हालात का जायजा भी ले रहे है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाकुंभ में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता कर रहा है।”

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में श्रदालुओं की भारी भीड़ है। लगभग आठ से दस करोड़ लोग यहां मौजूद है। कल भी साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने यहां स्नान किया था। श्रद्धालु के संगम नोज जाने पर दबाव बना है। रात्रि के एक दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग फांद के आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। उनमें कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है।

उन्होंने कहा कि कल रात्रि से मौनी अमवस्या मुहूर्त शुरू लगा हुआ है। प्रयाग में श्रद्धालु के सकुशल स्नान और उनका कुशलक्षेम जानने के लिए सुबह से पीएम मोदी का चार बार फोन आया। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार जानकारी ले रहे हैं। जो भी श्रद्धालु आए उनके सकुशल स्नान को लेकर मुख्यसचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव, एडीजी लॉ ऑडर अन्य पदाधिकारी मौजूद है। प्रयाग में अब हलात नियंत्रण में है। भीड़ का दबाव है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *