BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 11:57 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ : पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स
  2. दिल्ली चुनाव में हार के बाद ‘इंडिया अलायंस’ में फूट, भाजपा ने कहा- पीएम मोदी को हटाने के लिए आए थे एक साथ
  3. पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में अवनि लेखरा को दिया आमंत्रण, स्टार शूटर ने कहा- अनुभव रहा शानदार
  4. ‘भारत को तोड़ने के लिए मिला विदेश से पैसा’, यूएसएआईडी को लेकर निशिकांत दुबे के दावे से हड़कंप
  5. भारत की संप्रभुता पर आंख उठाने वाले शत्रु का नाश कर देगा ‘त्रिशूल’
  6. स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, भारत पर होगा क्या असर?
  7. महाकुंभ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
  8. पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों को दिया तनाव मुक्त रहने का मंत्र, चिंता साझा करने की दी सलाह
  9. महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयाग, संगम में लगाई आस्था की डुबकी
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने की छात्रों संग ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले ‘क्रिकेटर सिर्फ बॉल को देखता है, स्‍टेडियम का शोर नहीं सुनता’
  11. मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा पत्र
  12. बीजापुर एनकाउंटर पर बोले अमित शाह- नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में मिली बड़ी सफलता
  13. देश का अन्नदाता किसान ही है विकास की सबसे बड़ी पूंजी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. महाकुंभ पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, कहा- मेरे जीवन का यह एक ऐतिहासिक क्षण
  15. कांग्रेस ने दिल्ली में ‘जीरो’ की लगाई डबल हैट्रिक; देशहित नहीं, अर्बन नक्सलवाद की कर रही राजनीति : पीएम मोदी

महाकुंभ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 6:11 PM IST
महाकुंभ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
Read Time:4 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

महाकुंभ नगर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया।

पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पुष्प और नारियल अर्पित किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम किया। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की आराधना करते हुए एक के बाद एक कई बार पवित्र जल में डुबकी लगाई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने संगम स्थल पर पूजा अर्चना की और संगम की आरती भी उतारी। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने से पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। संगम में उतरने से पहले राष्ट्रपति ने सबसे पहले पूर्ण आस्था के साथ जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर पवित्र जल में फूल माला और नारियल अर्पित कर समस्त राष्ट्र की समृद्धि और शांति की मनोकामना की। इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य की आराधना की और अर्घ्य देकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ संगम में एक के बाद एक कई डुबकियां लगाईं।

स्नान के बाद उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया। राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उन्हें कलावा बांधकर अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। यहां से राष्ट्रपति अरैल घाट पहुंचीं, जहां से क्रूज पर सवार होकर वह त्रिवेणी संगम पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने डेक पर खड़े होकर नौका विहार का आनंद भी लिया और अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महाकुंभ के आयोजन और इससे जुड़ी अनेक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *