BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 03:11 PM
  • 42.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को मेरी पत्नी ने सराहा : शत्रुघ्न सिन्हा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:35 PM IST
महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को मेरी पत्नी ने सराहा : शत्रुघ्न सिन्हा
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

आसनसोल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी पत्नी भी महाकुंभ में गई थीं और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का सराहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “जहां तारीफ करने की बातें होंगी, मैं करूंगा। लेकिन, जिन लोगों ने दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी, क्या वह ऐसा कर पाए? महाकुंभ में भगदड़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, आग लगने की घटनाएं। कितने लोगों की मृत्यु हो गई? कितने लोग अपने परिवार से बिछड़ गए? क्या सरकार की जवाबदेही नहीं बनती है कि वह मौतों का सही आंकड़ा जारी करे? कई धर्माचार्य हैं जो कहते हैं कि कुंभ तो 12 साल में आता है। यह कुंभ 144 साल बाद आया, इसे लेकर इतना हंगामा क्यों?”

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सबकी आस्था है। हमें नहीं पता है कि कितने करोड़ लोगों ने यहां पर स्नान किया। सरकार जो कह रही है, हम उसे मान रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गंगा सागर पर मेले का आयोजन किया जाता है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर भव्य मेला होता है। यहां पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। महाकुंभ में हम सभी ने देखा है कि क्या हुआ। कितने लोग गंगा नदी में बह गए, उनके बारे में सरकार कुछ नहीं कह रही है।

तृणमूल सांसद ने कहा कि महाकुंभ को लेकर बहुत प्रचार किया गया। लेकिन, हकीकत यह है कि 20-25 किलोमीटर श्रद्धालुओं को पैदल चलते देखा गया है। सरकार को इनके लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए थी। सरकार ने जहां अच्छा काम किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। लेकिन, जिन्हें दर्द हुआ, उनके लिए कौन जिम्मेदार है?

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और उनके वादों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी वहां पर भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं। इसमें एक वादा महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये देने का है। देखना होगा कि इस वादे को कैसे पूरा करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *