BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 17 जून 2025 04:57 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  3. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  4. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  5. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  6. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  7. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  8. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  9. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  10. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  11. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  12. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  13. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  14. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  15. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी

महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 11:09 PM IST
महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे : तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

दरभंगा। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दरभंगा में ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी भावी योजनाओं को लेकर महिलाओं से वार्ता की और उन्हें जानकारी दी।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने गरीब महिलाओं के बीच कंबल का भी वितरण किया।

उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब से एनडीए की सरकार आई है, तब से महंगाई काफी बढ़ गई है। बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत सभी महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा 200 यूनिट फ्री बिजली मुफ्त में दी जाएगी।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वृद्धा पेंशन 400 रुपए बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में रूह कंपाने वाली बातें अब मामूली बन चुकी हैं। बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो चुका है। पूरे बिहार में अपराध के अलावा भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। आप देखिए, एक शिक्षा विभाग के डीईओ के घर से करोड़ों रुपए नकदी बरामद की गई है। बेलगाम हो चुके अपराधियों को बिहार की सरकार संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि अगर अभी हमारी सरकार होती तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा करते रहते। कहते कि देखो बिहार में जंगलराज है और अभी कोई बोलने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि अभी तो यहां ‘मंगलराज’ चल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *