BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 04:52 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 10:47 PM IST
महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी बधाई
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र दिवस का जिक्र करते हुए महात्मा फुले, सावित्री बाई फुले और बाल गंगाधर तिलक से लेकर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी जिक्र किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मैं सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की इस धरती के लोगों में राष्ट्र-प्रेम की भावना और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस सदा विद्यमान रहा है। महात्मा फुले, सावित्री बाई फुले और महादेव गोविंद रानाडे से लेकर बाल गंगाधर तिलक, गोपालकृष्ण गोखले तथा बाबा साहब अंबेडकर जैसी महान विभूतियों ने समाज को नई दिशा दी है। महाराष्ट्र की भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मैं इस राज्य और यहां के निवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना करती हूं।”

गुजरात दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, “गुजरात राज्य के स्थापना दिवस पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रह रहे गुजराती भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। विश्व को शांति एवं अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे सपूतों की इस धरती ने सदैव मानवता को राह दिखाई है। यहां के लोगों ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर विश्व भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। मुझे विश्वास है कि गुजरात प्रगति के नए मानक स्थापित करेगा और भारत को विश्व-शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा, “महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक सुधार, सांस्कृतिक जीवंतता और आर्थिक नेतृत्व महाराष्ट्र की विरासत राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी हुई है। आने वाले वर्षों में राज्य और भी अधिक उपलब्धियां हासिल करता रहे, मैं ऐसी कामना करता हूं।”

फिर गुजरात दिवस की बधाई दी। लिखा “गुजरात स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की धरती गुजरात- अपने नेतृत्व, दृढ़ता और नवाचार की विरासत से प्रेरणा देती है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *