BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 05:25 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है: अनिल देशमुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 11:54 PM IST
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है: अनिल देशमुख
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है।

अनिल देशमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ होती है। छेड़छाड़ होने के बाद शिकायत की जाती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। जब कार्रवाई नहीं हुई तो खुद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ थाने गईं। उन्होंने वहां जाकर पूछा कि शिकायत करने के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह हालत केंद्रीय मंत्री की है तो आम लोगों की क्या हालत होगी। यह बहुत बड़ा सवाल आज महाराष्ट्र की जनता के सामने है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को महाराष्ट्र में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए। कानून-व्यवस्था की स्थिति महाराष्ट्र में अच्छी हो, उसके लिए प्रयास करना चाहिए। पुलिस का खौफ महाराष्ट्र में नहीं है, इसलिए लोग इस तरीके की घटना को अंजाम दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की जो हिम्मत करता है, तो आम आदमी के बच्चों के साथ छेड़खानी क्यों नहीं करेगा। इसके बारे में राज्य सरकार को सोचना चाहिए। कानून-व्यवस्था की स्थिति किस तरीके से सुधारे, इसके ऊपर काम करना चाहिए।

बता दें कि हाल में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *