BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 05:45 AM
  • 35.52°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

महिलाएं अपनी बुद्धि, समर्पण और शक्ति के माध्यम से समाज को दे रहीं आकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:18 AM IST
महिलाएं अपनी बुद्धि, समर्पण और शक्ति के माध्यम से समाज को दे रहीं आकार: मल्लिकार्जुन खड़गे
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “जागो, उठो और शिक्षित बनो। परंपराओं को तोड़ो। आजाद हो जाओ। लैंगिक समानता से ही देश में बदलाव शुरू होता है। महिलाएं अपनी बुद्धि, समर्पण और शक्ति के माध्यम से समाज को नया आकार देने वाली शक्तिशाली एजेंट हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की शुभकामनाएं।”

वहीं, सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी ताकत और आवाज हमारे देश के भविष्य को आकार देती है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं आपके साथ और आपके लिए खड़ा हूं – हर बाधा को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं जब तक कि हर महिला अपने भाग्य को आकार देने, हर सपने को पाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए स्वतंत्र न हो जाए। महिला दिवस की शुभकामनाएं।”

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “देश भर की हमारी सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण तक- महिलाओं ने हर क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी की है और अपनी शक्तिशाली नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। आज महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। महिलाएं जितनी ज्यादा आगे आएंगी, देश उतना ही सशक्त और सुंदर बनेगा।”

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आज दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन को ताक कर इंतजार कर रही हैं कि 2,500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *