BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 07:49 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

मिल्कीपुर की जनता ने कांग्रेस और सपा की साजिश को क‍िया बेनकाब : लल्लू सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:15 PM IST
मिल्कीपुर की जनता ने कांग्रेस और सपा की साजिश को क‍िया बेनकाब : लल्लू सिंह
Read Time:2 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव नतीजे पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर सपा व कांग्रेस की साज‍िश को बेनकाब कर द‍िया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने यह बताने का काम किया है कि पीएम मोदी की नीतियों और योगी जी के कामों को लेकर पूरा देश और प्रदेश भाजपा के साथ है। मिल्कीपुर की महान जनता ने अपने जनादेश से सपा व कांग्रेस की साज‍िश को बेनकाब क‍िया है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा चुनाव के बाद जो सपा और कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर जो साजिश रची थी, उसे मिल्कीपुर की जनता समझ गई और इनके खिलाफ मतदान किया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि वह शुरू से जान रहे थे कि वह चुनाव हार रहे हैं। इसी कारण आरोप लगा रहे थे। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। सपा काफी पीछे चल रही है। उपचुनाव की मतगणना जारी है।

म‍िल्‍कीपुर से व‍िधायक रहे अवधेश प्रसाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद से सांसद चुने गए थे। उन्होंने यह सीट रिक्त की थी। इसी कारण उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने यहां से चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा था। जबकि, सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को मैदान में उतारा। बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने उम्‍मीदवार खड़े नहीं क‍िए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *