BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:50 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

मुंबई : भाभा हॉस्पिटल की बदहाली और लाडली बहन योजना पर वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 6:23 PM IST
मुंबई : भाभा हॉस्पिटल की बदहाली और लाडली बहन योजना पर वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमला
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद वर्षा गायकवाड ने मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल का दौरा कर वहां की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना, जिसके बाद उन्होंने बीएमसी और राज्य सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

भाभा हॉस्पिटल में मरीजों से बातचीत के दौरान गायकवाड ने पाया कि अस्पताल में दवाइयों की भारी कमी है। इसके अलावा, रक्त की उपलब्धता भी अपर्याप्त है। मरीजों को निजी लैब में जाकर ब्लड टेस्ट करवाना पड़ रहा है। गायकवाड ने इसे बीएमसी प्रशासन की विफलता करार देते हुए कहा, “पिछले तीन साल से बीएमसी प्रशासन चला रहा है, लेकिन स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। सरकार सिर्फ राजनीति करती है, जबकि मुंबई के सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।” उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई का बजट आखिर कहां जा रहा है और यह मुंबईवासियों का हक है कि इसकी जवाबदेही तय की जाए।

गायकवाड ने कहा, “मुंबई जैसे महानगर में सरकारी अस्पतालों की यह स्थिति शर्मनाक है। मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। बीएमसी आयुक्त को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। हम सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों का मूलभूत अधिकार हैं और सरकार इस दिशा में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

इसके साथ ही गायकवाड ने मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना जल्दबाजी में केवल चुनावी फायदे के लिए शुरू की गई थी। गायकवाड ने कहा, “सरकार ने लाडली बहन योजना को बिना किसी ठोस तैयारी के लागू किया। इसका परिणाम अब सामने आ रहा है। इस योजना के लिए आदिवासी विभाग के फंड को ट्रांसफर किया गया, जो आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय है।”

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इस योजना को केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब इसका असर अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ रहा है।

गायकवाड ने सरकार से मांग की कि वह स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को लागू करने में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी और मुंबईवासियों के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *