BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 06:16 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

मोदी सरकार के लिए संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा : अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 10:45 PM IST
मोदी सरकार के लिए संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा : अमित शाह
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर हुई चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि वंचितों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “देश की प्रगति के बारे में सार्थक चर्चा हुई। हमें बहुत लंबी लड़ाई के बाद आजादी मिली। संविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा है। देश कितना आगे बढ़ा, यह चर्चा जनता को इस बात का अहसास कराएगी। इस चर्चा में हम गहराई तक गए और हमारा लोकतंत्र पाताल की गहराई तक है।”

अमित शाह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हुई बहस देश के युवाओं के लिए शिक्षाप्रद होगी। इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया है और किसने नहीं। मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उनके संघर्षों के कारण ही भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा, “ये भी साफ हुआ कि जनता ने जब किसी पार्टी को जनादेश दिया, तो उसने सम्मान किया या नहीं किया। संविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा है। इस देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अनेक तानाशाहों का अभिमान चूर-चूर करने का काम किया है।”

गृह मंत्री ने कहा, “भारत की आजादी पर दुनिया मानने को तैयार नहीं थी कि यह देश संगठित रह पाएगा या संवैधानिक मूल्य स्थापित कर सकेगा, लेकिन आज आजादी के 75 साल बाद, जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि हमारा देश मजबूती से खड़ा है।”

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पाएंगे, उनको भी जनता ने व हमारे संविधान ने खूबसूरती से जवाब दिया है। आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सम्मान के साथ खड़े हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *