BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:49 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

यूपी विधानसभा : 17,865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 2:53 PM IST
यूपी विधानसभा : 17,865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार ने 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 17 हजार 865.72 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। मूल बजट 7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ का 2.42 फीसद है। इसमें 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव हैं। इसमें सबसे अधिक कृषि और उद्योग को बजट आवंटित किया गया।

इसके पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि जितनी महिला बैठी हैं, सब हमारी बहन-बेटी हैं। योगी सरकार कि सख्ती के कारण अपराध में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तेजी से सजा कराई। इतना पहले कभी नहीं हुआ। पॉक्सो एक्ट में 2017 में 415 लोगों को सजा हुई। 2023 में 2,841 अपराधियों को सजा हुई। इस साल 2,440 अपराधियों को सजा हुई। हत्या में 48.57 फीसदी कमी आई है।

विधानभा में मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर ने शायरना अंदाज में तंज कसा, “शर्मनाक है कि काम नहीं किया जा रहा है। लोग प्यासे हैं, हैंडपंप तक नहीं दिया जा रहा है।”

विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यूपी में शिक्षकों की नई भर्ती नहीं होगी। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। विधानसभा में पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *