BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 02:47 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2025, 11:52 PM IST
रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। रांची पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी हत्या की साजिश रांची के किशोरगंज निवासी जमीन कारोबारी देवव्रत नाथ शाहदेव ने रची थी।

कांके थाना क्षेत्र के गागी खटंगा गांव स्थित 10 एकड़ विवादित भूमि पर मालिकाना हक को लेकर उनकी भाजपा नेता अनिल टाइगर के साथ तनातनी थी। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए अपराधियों को सुपारी दी गई थी।

इस पूरी साजिश में सात लोगों की भूमिका पाई गई है, जिनमें देवव्रत नाथ शाहदेव के अलावा अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है। इनमें से चार लोगों अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी रोहित वर्मा को वारदात के दिन ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

अनिल टाइगर की हत्या 26 मार्च की शाम करीब 4 बजे रांची शहर के कांके चौक पर उस वक्त गोली मारकर कर दी गई थी, जब वे एक होटल में बैठे थे। इस हत्याकांड को लेकर पूरी रांची उबल पड़ी थी।

हत्याकांड के विरोध में 27 मार्च को विभिन्न पार्टियों के आह्वान पर रांची बंद रही थी। हत्या की घटना अंजाम देकर बाइक से भाग रहे दो अपराधियों में एक रोहित वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा शूटर अमन भागने में सफल रहा था।

हत्याकांड के बाद गिरफ्तार रोहित वर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि लोहरदगा जिले में कुछ माह पहले संतोष जायसवाल नामक एक अपराधी की हत्या के प्रतिशोध में अनिल टाइगर की हत्या की गई थी।

उसका कहना था कि अपराधी की हत्या अनिल टाइगर के इशारे पर की गई थी। अब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उसने अनुसंधान को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। हत्या के पीछे की असली वजह जमीन विवाद है। एक जमीन कारोबारी ने इसकी साजिश रची थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *