BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:23 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

राजद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई है : दिलीप जायसवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 5:52 PM IST
राजद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई है : दिलीप जायसवाल
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उस एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें राजद ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार बेटियों के लिए “नर्क” राज बन गया है।

दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि राजद के पोस्ट पर जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। बिहार की जनता जानती है कि इनकी सरकार में बिहार का क्या हाल था। यह लोग हताशा से भरे हुए हैं। राजद मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में चरम पर पहुंच गई है और अब बिहार में भी राजद द्वारा उनका विरोध करने की कोशिश उनके सकारात्मक प्रभाव और ताकत को ही मजबूत करती है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा मैं उनकी बात पर नहीं जाऊंगा। लेकिन, देश के बाहर के दुश्मन और अंदर के गद्दार, जो विदेशी ताकतों की प्रशंसा करते हुए अपनी ही धरती से गद्दारी करते हैं, उन्हें जनता पहचान लेगी और लोकतांत्रिक तरीकों से जवाब देगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के पाप का घड़ा भर चुका है। इंडी अलायंस में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव जब आते हैं तो राहुल गांधी को बिहार की याद आती है। उन्हें मजबूरन अपने एयरकंडीशनर रूम से निकलकर धूप में आना पड़ता है। कांग्रेस तो इतनी पुरानी पार्टी होने के बावजूद डूब गई है। इसीलिए, राहुल गांधी को बिहार आने की जरूरत नहीं है। आराम से अपने एयरकंडीशनर रूम में रहें और आनंद उठाएं।

उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के नेता यह क्यों नहीं बताते हैं कि पीएम तो अब तक 50 बार बिहार आ चुके हैं और करोड़ों की सौगात दे चुके हैं। राहुल गांधी भी बताएं कि वह कितनी बार बिहार आए हैं।

वोकल फॉर लोकल अभियान को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने देश में बनाए गए सामानों की खरीदारी करें, जिससे भारत मजबूत और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अभी हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं। हमारा अगला लक्ष्य तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *