BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 01:54 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस को याद आ रहा संविधान : दिलीप जायसवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 12:17 AM IST
राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस को याद आ रहा संविधान : दिलीप जायसवाल
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविदास जयंती के अवसर पर विशेष बैठक आयोजित की। यह बैठक पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री जनक राम की अगुवाई में रविदास समाज के प्रमुख नेताओं के साथ संवाद किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि रविदास समाज के नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, “समाज के लोग पार्टी के साथ कैसे मजबूत तरीके से जुड़ें और उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाए, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही है।

बैठक के दौरान दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस को संविधान की याद आ रही है, लेकिन शायद वह भूल गई है कि उसी कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।”

उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय कांग्रेस ने ही किया है और अब वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक मूल्यों की बात कर रही है।

भाजपा की इस पहल को आगामी चुनावों से पहले दलित समुदाय को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने संकेत दिया है कि रविदास समाज को संगठन में बड़ी भूमिका देने की योजना बनाई जा रही है।

इससे एक दिन पहले यानी 31 मई को बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपनी नई टीम की घोषणा की थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की गई। इनमें कई नए-पुराने चेहरे शामिल किए गए थे।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा घोषित नई टीम में पांच महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष और 14 मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में जिन पांच लोगों को महामंत्री का दायित्व सौंपा है, उनमें राधा मोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार के अलावा शिवेश राम और राजेश वर्मा शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *