BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 02:33 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

राफेल पर अजय राय के बयान से सेना का मनोबल नहीं गिरा : हुसैन दलवई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मई 2025, 10:41 PM IST
राफेल पर अजय राय के बयान से सेना का मनोबल नहीं गिरा : हुसैन दलवई
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के ‘राफेल’ वाले बयान पर भाजपा ने इसे सेना का अपमान बताया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने अजय राय के बयान का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि इससे कहीं से भी सेना का मनोबल नहीं गिरा है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान हुसैन दलवई ने कहा कि अजय राय ने तो चेतावनी दी है कि अब बात करने का समय नहीं है। अब कार्रवाई कीजिए। राफेल के विमानों का इस्तेमाल करते हुए दुश्मनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के न्याय वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने जो स्टैंड लिया है, वह बिल्कुल सही स्टैंड है। आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का मकसद क्या है, यह हम सबको ध्यान में रखना चाहिए। इस हमले के पीछे आतंकवादियों का मकसद जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना है। हिन्दू-मुस्लिम के बीच भाईचारे में जहर घोलना आतंकवादियों का मकसद है।

पाकिस्तान की ओर से भारत को मिल रही गीदड़ भभकी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान को पता है कि हिन्दुस्तान की ताकत क्या है। इसीलिए, वे इस तरह के बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। भारत एक मजबूत देश है और पाकिस्तान किसी भी तरह से हमसे टक्कर नहीं ले सकता। वह एक हारा हुआ देश है। अपने दम पर पाकिस्तान कभी चल नहीं सकता है, वह तो दूसरे के सहारे ही चल सकता है।

उल्लेखनीय है कि जब से भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की है, तब से पाकिस्तान की ओर से धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान के एक मंत्री ने संधि का उल्लंघन कर सिंधु तथा उसकी सहायक नदियों पर भारत द्वारा डैम बनाने की स्थिति में हमला करने की बात की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *