BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:12 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

राशिद अल्वी का आरोप, ‘अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में हुआ’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:06 PM IST
राशिद अल्वी का आरोप, ‘अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में हुआ’
Read Time:3 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग ने भारत के चुनाव से जुड़ी 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को रद्द कर दिया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि इसकी भारत में भी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों ने जनता के बीच भारी मात्रा में पैसा बांटा, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी दिल्ली जानती है, सिवाय चुनाव आयोग के। उन्होंने इस पर भी सवाल उठाया कि जब हाल ही में प्रधानमंत्री अमेरिका गए थे, तो उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की और इसे क्यों नहीं उठाया?

राशिद अल्वी ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके कि यह पैसा भारत में कैसे आया, कहां से आया और किसे दिया गया? उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से इस तरह का बयान आने से संदेह और बढ़ जाता है। सरकार को इस मामले में पारदर्शिता रखनी चाहिए और जनता को सच्चाई से अवगत कराना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता से जब आगामी चुनावों में कांग्रेस की रणनीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में देश के सामने सबसे बड़ा खतरा उन ताकतों से है, जो संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की थी, से देश कमजोर होगा और संविधान की मूल भावना प्रभावित होगी। अगर एक समुदाय इस तरह संगठित होगा, तो अन्य समुदायों में भी इसी तरह की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी को अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि भारतीय जनता पार्टी को पराजित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे बिहार हो या अन्य राज्य, सभी जगह कांग्रेस को मजबूत गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि देश को मजबूत किया जा सके और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। राशिद अल्वी ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन की राजनीति ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए रणनीति बनानी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *