BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 09:42 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया ‘खेल रत्न’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 जनवरी 2025, 6:57 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया ‘खेल रत्न’
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पेरिस में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में देश के सर्वोच्च मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

वहीं सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया , दीपाली देशपांडे को शूटिंग में असाधारण कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हॉकी कोच संदीप सांगवान को भारतीय हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुभाष राणा को उनकी असाधारण कोचिंग और पैरा-शूटिंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने बॉक्सर नीतू को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। साथ ही राष्ट्रपति ने एथलीट अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। वहीं फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलासो को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

बैडमिंटन कोच एस. मुरलीधरन को उनकी असाधारण कोचिंग और बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।

बॉक्सर स्वीटी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवार्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *