BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 08:42 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस की दी शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जनवरी 2025, 9:28 PM IST
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस की दी शुभकामनाएं
Read Time:4 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के जवानों, दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। संकटों और आपदाओं के दौरान आपका मानवीय कार्य आपकी करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सेना दिवस पर हमारे वीर भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपने साहस, वीरता, बलिदान के लिए जानी जाती है। राष्ट्र की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रत्येक भारतीय भारतीय सेना का आभारी है।”

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारतीय सेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारजनों को ‘थल सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। सेना के जवानों ने अपने अदम्य शौर्य और पराक्रम से भारतीय थल सेना को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में स्थान दिलाया है। चाहे दुर्गम रेगिस्तान हों या बर्फीले पहाड़, हमारे जवानों ने अपने समर्पण व त्याग से विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च रखा है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को ‘थल सेना दिवस’ पर नमन करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “थल सेना दिवस पर भारत के सुरक्षा प्रहरी जवानों और सैन्य अधिकारियों का अभिवादन। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के साथ ही भारतीय थल सेना दुनिया भर में शांति स्थापना तथा देश में आपदा के समय नागरिकों की रक्षा, सहायता, राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारतीय सेना का राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण का भाव हमें सदैव प्रेरित करता है।”

हर साल 15 जनवरी को भारत अपने सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करने के लिए सेना दिवस मनाता है। यह महत्वपूर्ण दिन 1949 के उस महत्वपूर्ण अवसर की याद दिलाता है, जब जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करिअप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *