BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 04:52 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग आरएसएस के कार्यालय जाकर संघ को समझें : बाबूलाल मरांडी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 11:44 AM IST
राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग आरएसएस के कार्यालय जाकर संघ को समझें : बाबूलाल मरांडी
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए। राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं। अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें।

मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय में गए हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात-दिन एक कर देती है। प्रधानमंत्री जी वहां गए, जहां देशभक्ति पढ़ाई जाती है। संघ लोगों को देश के लिए जीना-मरना सिखाता है।

मरांडी ने रांची के मोरहाबादी में भाजपा के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” के 120वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है। इसमें वह किसी राजनीति की बात नहीं करते। भारत प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। इसके प्रेरक उद्धरण प्रधानमंत्री हर एपिसोड में देते हैं। लोग इस प्रसारण से भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं।

मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के प्रेरक उदाहरण दिए। उन्होंने गौरवशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने रांची में अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण सुना।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *